How to Use of Mouse Mouse ka prayog kaise kare (माउस का उपयोग कैसे करें)
Use of Mouse
दोस्तो आप पढ़ चुके हैं कि माउस एक इनपुट डिवाइस है। इसे Pointing Device भी कहा जाता है। कंप्यूटर में इसका प्रयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) के प्रयोग से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। दोस्तों Mouse का आविष्कार डॉक्टर डग्लस एंगेलबर्ट ने 1964 में किया था।
Mouse की सहायता से हम कंप्यूटर में किसी ऑब्जेक्ट को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जा सकते हैं। किसी काम को करने या उसे संबंधित कार्य को संपादित करने के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर मदरबोर्ड पर बने PS2 पोर्ट या USB पोर्ट से जोड़ा जाता है।
Table of Contents
माउस के प्रकार
दो प्रकार के होते हैं
- केबल माउस (Cable Mouse)
- वायरलेस माउस (Wireless Mouse)
माउस में दो या तीन बटन होते हैं। जिन्हें बाया (Left), दाया (Right) और मध्य (Center) बटन या स्क्रोल (Scroll) बटन कहते हैं। माउस बटन वास्तव में माइक्रो स्विच (Microswitch) है। जिन्हें दबाकर कंप्यूटर को वांछित संदेश प्रेषित किए जाते हैं। इसके नीचे एक रबर बॉल होता है। किसी समतल सतह या माउस पैड पर माउस को मूव करने पर बॉल घूमता है। तथा उसकी गति और दिशा मॉनिटर पर माउस प्वाइंटर की गति और दिशा में परिवर्तित हो जाती है। माउस प्वाइंटर का आकार माउस वाला किए जा रहे कार्य के प्रकार पर निर्भर करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम में माउस प्रॉपर्टीज में परिवर्तन कर बाएं और दाएं बटन के कार्यों में अदला-बदली की जा सकती है। ऐसा बाएं हाथ से काम करने वालों की सुविधा के लिए किया जाता है।
माउस के तीन बटन
दोस्तों जैसा कि आपने देखा उसको तीन बटन होते हैं। आइए उन तीनों के बारे में देखते हैं-
- बयां बटन (Left Button)- यह बटन माउस के बाईं और स्थित होती है। इसका उपयोग Click, Double Click, Point या Drag करने के लिए किया जाता है।
- दायां बटन (Right Button)- यह बटन माउस के दाएं और स्थित होती है। यह सॉफ्टवेयर के अनुसार कुछ विशेष कार्य व्यवस्था डायलॉग बॉक्स या मेनू बॉक्स खोलने, प्रॉपर्टीज देखने आदि के लिए प्रयोग किया जाता है।
- मध्य बटन (Center Button)- इसे स्क्रॉल बटन भी कहा जाता है। इसका प्रयोग डॉक्यूमेंट या वेबपेज को ऊपर नीचे करने के लिए किया जाता है। आधुनिक ना उसमें बीच वाले बटन को एक व्हील में बदल दिया गया है। जिसे घुमाकर डॉक्यूमेंट या वेब पेज को ऊपर नीचे किया जा सकता है।
माउस के कार्य (Functions of Mouse)-
- पॉइंट और सिलेक्ट करना (Point and Select)– माउस प्वाइंटर को किसी आइकन के ऊपर ले जाने से यदि माउस प्वाइंटर हाथ
के आकार का हो जाए तो इसे पॉइंट कहा जाता है। सांची पॉइंट किए गए ऑब्जेक्ट का संक्षिप्त विवरण भी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो सकता है।माउस का उपयोग किसी आइकन, टेक्स्ट या इमेज को सिलेक्ट करने के लिए ही किया जाता है। सेलेक्ट किए गए Icon, Text, Image के रंग में तात्कालिक परिवर्तन दिखाई पड़ता है। सेलेक्ट किए गए Object को हम Copy, Cut या Delete कर सकते हैं।
- क्लिक(Click)- इसे सिंगल क्लिक (Single Click) या लेफ्ट क्लिक (Left Click) भी कहा जाता है। Mouse के बटन को एक बार दबा कर छोड़ना क्लिक कहलाता है। इसका उपयोग किसी Object या Icon को पॉइंट कर उसे सिलेक्ट करने के लिए किया जाता है।
- डबल क्लिक(Double Click)- माउस के बाएं बटन (Left Button) को जल्दी-जल्दी दो बार दबा कर छोड़ना डबल क्लिक कहलाता है। डबल क्लिक का उपयोग किसी फाइल या फोल्डर को खोलने या किसी प्रोग्राम को Active या Start करने के लिए किया जाता है।
- राइट क्लिक (Right Click)- माउस के दाएं बटन को एक बार दबा कर छोड़ना राइट क्लिक कहलाता है। राइट क्लिक कर्सर स्थिति के अनुसार उससे संबंधित dropdown-menu प्रदर्शित करता है। मेनू संबंधित विकल्पों का समूह है जिसमें से विकल्पों का चयन left-click द्वारा किया जा सकता है। किसी ऑब्जेक्ट की प्रॉपर्टीज जानने के लिए Right Click का उपयोग किया जाता है।
- ड्रैग एंड ड्रॉप (Drag and Drop)- किसी Object के Icon पर माउस प्वाइंटर ले जाकर लेफ्ट बटन दबाना तथा लेफ्ट बटन दबाएं रखकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना Drag कहलाता है। इससे ऑब्जेक्ट का आइकन भी साथ साथ चलता है। अब माउस प्वाइंटर को स्थान पर ले जाकर छोड़ देना ड्रॉप कहलाता है। माउस के इस Drag और ड्रॉप विकल्प का उपयोग किसी आइकन, चित्र, अक्षर, फाइल या फोल्डर को कंप्यूटर स्क्रीन पर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने या कंप्यूटर मेमोरी में एक फोल्डर से दूसरे फोल्डर तक पहुंचाने के लिए किया जाता है।
- Mouse का उपयोग पेंट प्रोग्राम में कलम या Brush की तरह भी किया जाता है।
रोचक तथ्य
डबल क्लिक मींस बटन को एक निश्चित समय अंतराल के भीतर दो बार दबाना पड़ता है। यदि दो क्लिक के बीच का अंतर कंप्यूटर पर चैट किए गए समय अंतराल से ज्यादा है, तो कंप्यूटर के दोस्त सिंगल क्लिक की
तरह पड़ता है। कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा दो सिंगल क्लिक के बीच के समय अंतराल को कम या ज्यादा किया जा सकता है।
ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse)
ऑप्टिकल माउस (Optical Mouse) प्रकाश तरंगों के परिवर्तन के आधार पर कार्य करता है। इसमें सतह पर घूमने वाला रब्बर बॉल नहीं होता है। LED या लेजर डायोड द्वारा उत्पन्न प्रकाश तरंगे सतह से परावर्तित होती है। जिन्हें फोटो डायोड सेंसर द्वारा पढ़ा जाता है। Optical Mouse के लिए किसी विशेष सतह या Mouse Pad की जरूरत नहीं होती है। इसे किसी भी अपारदर्शी सतह पर रखकर प्रयोग किया जा सकता है। मैकेनिकल बॉल ना होने के कारण इसमें टूट-फूट की संभावना कम होती है।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों आज की पोस्ट में मैं आप लोगों को माउस के प्रकार उपयोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देने की पूरी कोशिश की है। आशा करता हूं आज की यह पोस्ट आप लोगों को पसंद आया होगा। अगर कोई त्रुटि रह गई हो तो कृपया मुझे कमेंट कर बताएं ताकि मैं उससे सुधार कर सकूं। और बेहतर से बेहतर जानकारी आप लोगों के लिए लेकर आ सकूं। अगर बात अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिंद!
Previous Post Link देखना ना भूलें।
How to Use Keyboard of Computer?
कंप्यूटर का इतिहास एवं उसका विकास
A to Z Keyboard Shortcut key [2022]
Use of Design Tab in MS Power Point in हिंदी [2021] What is Design Tab in MS Power Point
Insert Tab in Power Point, पावर पॉइंट में इन्सर्ट टैब का उपयोग [2021]
व्यू टैब क्या है? व्यू टैब का प्रयोग एम एस एक्सेल में
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
After I initially commented I seem to have clicked on the -Notify me when new comments are added- checkbox and from now on every time a comment is added I get 4 emails with the exact same comment. Perhaps there is an easy method you can remove me from that service? Thank you!
betway365 ยินดีต้อนรับเข้าสู่เว็บไซต์ คาสิโนออนไลน์ เราคือเว็บที่มี คาสิโนออนไลน์ ที่ครบครันที่สุด บาคาร่า บาคาร่าออนไลน์ และกราฟิกสวยที่สุด
สูตรสล็อต Pg slot แหล่งทำเงินสล็อตยอดนิยมปี 2021 เล่นง่าย ได้เงินจริง มีระบบฝากถอนเงินด้วยระบบออโต้ที่รวดเร็ว