Microsoft Power Point में Review Tab का उपयोग करना हिंदी में [2022]
दोस्तों हम पिछली पोस्ट में Microsoft Power Point और इसके Tabs – Home Tab, Insert Tab, Design Tab, Transition Tab, Animation Tab तथा Slide Show Tab आदि के बारे में सिख चुके हैं। इन सभी में हमने देखा की कैसे हम इन सभी Tabs का उपयोग कर सकते हैं। और सरल तरीके से अपने Slide को डिजाइन कर सकते हैं, इसमें Transition तथा Animation डाल कर उसे Animate कर सकते हैं।
आइये आज की पोस्ट में सीखते हैं Microsoft Power Point me Review Tab के बारे में।
अगर आपने अभी तक मेरे पीछे के पोस्ट को नहीं पढ़ा है तो पेज के दाईं ओर Power Point के केटेगरी में क्लिक कर देख सकते हैं। इसके इस पोस्ट के नीचे भी लिंक दिया गया है वहां से भी क्लिक कर के देख सकते हैं।
Review Tab Kya Hai? [ रिव्यु टैब क्या है?]
दोस्तों हम जब भी Microsoft Word, Excel, या Power Point में काम करते हैं तो इसमें एक बहुत ही खास Tab मिलता है। जिसमे काम करते वक्त हम कुछ भी टाइप करते चले जाते हैं और कहाँ पर क्या गलती टाइप किये पता नहीं चलता है। उसी को पता लगाने के लिए Microsoft Office प्रोग्राम में एक खास टैब का प्रयोग किया गया है, जिसका नाम है – Review Tab.
इस टैब के द्वारा हम अपनी Text को पता कर सकते हैं की कहाँ पर गलती है और उसे सुधार सकते हैं। अब तक जितने भी MS Power Point के अनतर्गत आने वाले Tab के बारे में पढ़े हैं। उनमे से सभी मेनू के कई सब ग्रुप्स के बारे देखें। उसी तरह आज की इस पोस्ट में अर्थात Review Tab या मेनू के सब ग्रुप्स के बारे में विस्तार से सीखेंगे। तो आइये देखते हैं क्या है Review Tab.
Review Tab के ग्रुप और इसके कार्य
दोस्तों इस View Tab के अंदर इसके मुख्य चार ग्रुप्स हैं।
- Proofing
- Language
- Comments
- Compare
तो दोस्तों आइये जानते हैं इन सभी के बारे में एक एक करके –
⇒Proofing Group
- Spelling:- दोस्तों इस कमांड के द्वारा आप अपने slide में टाइपिंग करते समय हो रहे गलतियों का पता लगा सकते हैं। और उसे सुधार भी कर सकते हैं। जैसे अगर किसी वर्ड की स्पेलिंग में गलती होती है। तो उसके नीचे Red Line और अगर किसी वर्ड या सेंटेंस के ग्रामर में गलती हो, तो उसके नीचे Green Line आ जाती है। इस तरह से आपको पता चलता है की आपके सेंटेंस में कहीं पर गलती हो गई है। तो आप उसे आसानी से सुधार सकते हैं।
- Research:- रिसर्च- इस कमांड की सहायता से आप जो अपने Slide पेज पर टाइपिंग करते हैं, वहां पर अगर किसी वर्ड के बारे में खोज करना है। तो आप इस रिसर्च ऑप्शन का प्रयोग कर के डिक्शनरी, इनसाइक्लोपीडिया और ट्रांसलेशन में आसानी से खोज सकते हैं। परन्तु इसके लिए आपके कंप्यूटर या लैपटॉप जहाँ पर भी काम कर रहे हैं। वहां इंटरनेट से कनेक्ट होना जरुरी है।
- Thesaurus:- दोस्तों इस कमांड की सहायता से आप किसी एक वर्ड का समानार्थी word की खोज कर सकते हैं। इसके द्वारा आप किसी भी कठिन वर्ड का अलग अलग अर्थ का पता लगा सकते हैं।
⇒Language–
- Language:- दोस्तों यह कमांड भाषा से संबंधित है आप अपने स्लाइड में कौन सी भाषा का प्रयोग करेंगे वह यहां से चुन सकते हैं। और अपनी पसंद की भाषा में काम कर सकते हैं।
- Translate:- दोस्तों यह टूल भी एक रिसर्च टूल की तरह काम करता है। इसकी मदद से आप एक भाषा से दूसरी भाषा में अपने डाटा को अनुवाद कर सकते हैं। इस ऑप्शन में काम करने के लिए भी रिसर्च टूल की तरह आपके कंप्यूटर में इंटरनेट कनेक्शन जारी होना चाहिए।
⇒Comments-
- Comments:– दोस्तों यह आपके स्लाइड में किसी नई वर्ड या सेंटेंस के बारे में छोटी छोटी जानकारी देने के लिए किया जाता है। जिससे आप बाद में कभी भी उस छोटी छोटी कमेंट्स की मदद से आप डॉक्यूमेंट के अंदर उस नई वर्ड के बारे में जान सकते हैं।
- New Comments:- इस ऑप्शन की मदद से आपके पास जितनी भी नई नई वर्ड के छोटी छोटी कमेंट्स देना चाहेंगे, दे सकते हैं।
- Edit Comments:- यदि आपके द्वारा दी गई कमेंट में किसी प्रकार की परिवर्तन या बदलाव करना चाहते हैं तो आप इस एडिट कमांड का प्रयोग कर सकते हैं।
- Delete Comments:- इस कमांड का उपयोग कर यदि आपके स्लाइड में दी गई कमेंट को हटाना चाहते हैं तो डिलीट कमेंट के द्वारा हटा सकते हैं।
- Previous:- इस ऑप्शन के द्वारा स्लाइड में पीछे के कमेंट को प्रदर्शित कर sakte हैं।
- Next:– इस ऑप्शन के द्वारा में स्लाइड में आगे के कमेंट को प्रदर्शित कर सकतें हैं।
⇒Compare- 
- Compare:- दोस्तों यह कमांड का प्रयोग प्रस्तुति के दो या अधिक संस्करणों की तुलना करने के लिए किया जाता है।Accept:- इस कमांड के माध्यम से प्रेजेंटेशन में किये गे बदलाव को स्वीकार करने के लिए किया जाता है।
- Reject:- इस कमांड के माध्यम से प्रेजेंटेशन में किये गे बदलाव को अस्वीकार करने के लिए किया जाता है।
- Previous:- इस कमांड का उपयोग बर्तमान स्लाइड से पहले किये गए बदलाव को देखने के लिए किया जाता है।
- Next:- इस कमांड का उपयोग बर्तमान स्लाइड के बाद में किये गए बदलाव को देखने के लिए किया जाता है।
- Reviewing Panel:- इस ऑप्शन के द्वारा कमेंट को Horizontal और Vertical रूप में दिखाया और छुपाया जाता है।
- End Review:- इस कमांड के द्वारा बर्तमान के रिव्यु को समाप्त करने और रिव्यु को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए किया जाता है।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आपको माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट के रिव्यु टैब के सभी ऑप्शन के उपयोग को विस्तार पूर्वक बताने के पूरी कोशिश की है। आशा करता हूँ आज की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपके पास भी कुछ इस तरह की जानकारी है तो कृपया मुझे कमेंट करें।
इसे भी देखें!
A to Z Keyboard Shortcut key [2022]
Transition Tab kya hai MS Power Point Hindi me 2021
Use of Design Tab in MS Power Point in हिंदी [2021] What is Design Tab in MS Power Point
Insert Tab in Power Point, पावर पॉइंट में इन्सर्ट टैब का उपयोग [2021]
कंप्यूटर क्या है ? What is computer?
व्यू टैब क्या है? व्यू टैब का प्रयोग एम एस एक्सेल में
Computer Quiz Mix Part- 3 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 2 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 1 [2021]
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 2 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -2]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 3 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -3]
View Tab kya hai? What is View Tab? Use of View Tab me 2021
Review tab ka use kaise karen.
कंप्यूटर क्या है ? What is computer?
एम एस वर्ड क्या है ? What is MS Word?
एम एस वर्ड में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
एम एस वर्ड में इन्सर्ट टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
cheap lyrica 150mg – buy pregabalin 75mg pregabalin 75mg cost
Pingback: Microsoft Power Point me View Tab ka upyog karna [2022]
q20bvc
very good put up, i actually love this web site, carry on it
Thanks a lot to read my blog.
I truly appreciate this post. I have been looking everywhere for this! Thank goodness I found it on Bing. You have made my day! Thx again
Thanks a lot to read my blog.