What is Page Layout in MS Excel? Use of Page Layout in MS Excel. (माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में पेज लेआउट क्या है?) [2021]
दोस्तों कैसे हैं आप सभी, आज हम आपके लिए लाए हैं MS Excel में Page Layout का प्रयोग कैसे करते हैं? इसका क्या प्रयोग है? इस तरह की और भी छोटी-छोटी पर बहुत काम की जानकारी। तो दोस्तों इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Page Layout क्या है? What is Page Layout?
Page Layout आपके द्वारा बनाया गया पेज के डिजाइन से संबंधित होता है। जिसे आप प्रिंट करना चाहते हैं। इसमें आप पेज की सेटिंग कैसे करना है। इन सभी के भी के बारे में देख सकते हैं।
दोस्तों इससे पहले भी आप MS Word और MS Excel के कई Tab के बारे में पढ़ चुके हैं, जिनमें सभी Tab में उसके विभिन्न Group के बारे में पढ़ चुके हैं। आज के इस पोस्ट में आप Page Layout के Group और उसके टूल्स का क्या प्रयोग है, उसके बारे में सीखेंगे। तो आइए देखते हैं-
इसे भी देखें!
Page Layout Tab Groups and its Uses (पेज लेआउट के समूह और उनके समूह)
इस टाइप में मुख्य रूप से पांच ग्रुप हैं जिनके नाम क्रमशः इस प्रकार है-
- Themes
- Page Setup
- Scale to Fit
- Sheet Options
- Arrange
इन सभी Groups के अंदर और कई Tools दिए गए हैं, आइए एक एक करके सभी को देखते हैं।
Themes Group-
Themes- दोस्तों Themes Group के माध्यम से आपके Sheet पर मौजूद Data को बना बनाया Themes से बदल सकते हैं। आप चाहे तो उसमे कुछ परिवर्तन भी कर सकते है और अपने Document को एक नया लुक दे सकते हैं। । Themes का प्रयोग कर आप अपने Document के Text को आकर्षक और सुंदर बना सकते हैं। इसमें पहले से बहुत सारी Themes बने हैं, जिनके Font, Style, Color, Effects आदि सेट कर सकते हैं.
Page Setup-
- इस Group के द्वारा आप अपने पेज के डिज़ाइन को सेट कर सकते हैं। जैसे –
- Margin- इस Command की सहायता से आप अपने पेज के चारों ओर कुछ जगह छोड़ देते इसे ही Margin कहते हैं। यह हमारे पेज के चारों तरफ ऊपर, नीचे, बाएं और दाएं होता है। जरूरत के अनुसार हम इसे चारों तरफ छोड़ देते हैं।
- Orientation- आप Sheet को किस तरह से प्रिंट करना चाहते हैं Portrait या Landscape, यह आप Orientation से सेट कर सकते हैं।
- Size- इसके द्वारा आप अपने Sheet को किस पेज साइज में प्रिंट करना चाहते हैं, उसे सेट कर सकते हैं। जैसे – A4, 4×6 inch, 5×7 inch, A6, A5, B5, 16:9 wide size etc.
- Print Area- दोस्तों जब आप Excel की Sheet पर कुछ डाटा बनाते हैं और आप जितना डाटा है बस उतना ही प्रिंट करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको Print Area सेट करना पड़ता है। यह Automatically Print Area सेट नहीं रहता है इसे सेट करना पड़ता है।
- Break- जब आप Excel की Sheet पर कुछ डाटा बनाते हैं और वह डाटा काफी लम्बा होता है या काफी लम्बे समय तक काम करते हैं। तो उस Sheet पर ज्यादा मैटर टाइप होने के कारण प्रिंट निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप Excel का पेज को ब्रेक कर सकते हैं।
- Background- इस Option के द्वारा आप अपने Sheet के पीछे कोई पिक्चर या डिज़ाइन से Background बना सकते हैं। और अपने Sheet को एक नया लुक दे सकते हैं।
- Print Title- दोस्तों जब आप Sheet पर कुछ डाटा बनाते हैं और वह डाटा आपके Sheet में ज्यादा होता है। जैसे प्रिंट करने पर एक से अधिक पेज हो और आप चाहते हैं सभी पेज में Data का Title या Heading भी प्रिंट हो तो आप Print Title का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे भी देखें!
Scale to Fit-
- इसके द्वारा आप अपने Excel की Sheet के कितना एरिया को प्रिंट करना चाहते हैं उसकी लम्बाई तथा चौड़ाई अपने अनुसार से सेट कर सकते हैं।
Sheet Options-
- इस ग्रुप में दो चेक बॉक्स ऑप्शन मिलते हैं जिसमे-
- Gridline- इस ऑप्शन के द्वारा आप अपने सीट का ग्रिड लाइन को देखने या छुपाने में प्रयोग कर सकते हैं या प्रिंट पेज में ग्रिड लाइन प्रिंट करना चाहते है या नहीं इसे सेट कर सकते हैं।
- Heading- इस ऑप्शन के द्वारा आप अपने अपने पेज का हैडिंग को देख या छुपा सकते हैं। प्रिंट पेज में रौ हैडिंग या कॉलम हैडिंग प्रिंट करना चाहते है या नहीं उसे भी सेट कर सकते हैं।
Arrange-
- इस ग्रुप में दिए गए ऑप्शन की सहायता से शीट पर डाला गया पिक्चर या शेप को एक दूसरे के ऊपर या नीचे तथा पिक्चर की पोजीशन, उसका एलाइनमेंट और ग्रुपिंग आदि को सेट कर सकते हैं।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको MS Excel की पेज Layout Tab के ग्रुप्स और उनके कार्यों से सम्बंधित जानकारी विस्तार पूर्वक देने की पूरी कोसिस की है. आशा करता हूँ मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। और आप इसे पढ़ने के बाद अब Page Layout में कोई समस्या नहीं आएगी। दोस्तों जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी शेयर करें।
धन्यवाद!
इसे भी देखें!
एम एस एक्सेल में इन्सर्ट टैब क्या है ? What is Insert Tab in MS Excel?
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 2 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -2]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 3 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -3]
View Tab kya hai? What is View Tab? Use of View Tab me 2021
Review tab ka use kaise karen.
कंप्यूटर क्या है ? What is computer?
एम एस वर्ड क्या है ? What is MS Word?
एम एस वर्ड में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
एम एस वर्ड में इन्सर्ट टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
Achha lga sar
https://prisermed.com/product/Famvir.html – https://prisermed.com/product/Famvir.html