MS Power Point kya hai? माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट क्या है ?
दोस्तों आज के इस आधुनिक और डिजिटल दुनिया में कंप्यूटर हमारी जरूरत बन गयी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज हम आधे से अधिक काम कंप्यूटर के मदद से करते हैं। कंप्यूटर में कई प्रकार के एप्लीकेशन या सॉफ्टवेयर होती है। जिनके प्रयोग हम विभिन्न प्रकार के व्यवसाय तथा पर्सनल कार्यों को पूरा करने के लिए करते हैं। दोस्तों ऐसे कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जो Microsoft Word और Microsoft Excel के बारे में आप पढ़ चुके हैं। आइए आज जानते हैं Microsoft Excel के अंदर के ही एक और एप्लीकेशन Power Point के बारे में।
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं Microsoft कंपनी द्वारा बनाया गया यह Microsoft Office सॉफ्टवेयर का एक समूह है। जिनमे से Microsoft Power Point भी एक है। आज के इस पोस्ट में आप सीखेंगे MS Power Point क्या है? MS Power Point की क्या-क्या विशेषताएं हैं? इसके कौन-कौन से Tools और इसके समूह है।
What is Power Point? [ पावर पॉइंट क्या है?]
Power Point एक स्लाइड प्रेजेंटेशन प्रोग्राम है। सामान्यतः इसे PPT भी कहा जाता है। इस प्रोग्राम की मदद से आप बेसिक से लेकर कॉम्प्लेक्स प्रेजेंटेशन बना सकते हैं। इस तरह के प्रेजेंटेशन का प्रयोग खासतौर पर बिजनेस या ट्रेनिंग के उद्देश्य के लिए किया जाता है। आजकल इस तरह का प्रेजेंटेशन स्कूलों में शिक्षा देने के लिए भी किया जाता है।
इसे भी देखें!
क्या आप जानते हैं प्रेजेंटेशन क्या होती है? (Do you know what is Presentation)
Presentation को आसान भाषा में कहे तो यह लोगों के समक्ष की गई प्रस्तुति होती है। इस तरह के प्रस्तुति में आपके नए नए विचार, नई वस्तु, नई डिजाइन। स्कूल कॉलेजों में कोई अच्छी सी टॉपिक आदि भी हो सकती है।
प्रेजेंटेशन के माध्यम से आप अपने विचारों, को पाठ के टॉपिक को आकर्षक तरीके से गतिशील बनाने, सहयोग करने तथा उन्हें प्रस्तुत करने में आसान बनाते है। इस तरह के प्रेजेंटेशन बनाने में फोटो एवं आवाज के साथ Open, Create, Edit, Formatting, Present, Share एवं Print आदि करने का कार्य करते है।
How to open MS Power Point Program? पावर पॉइंट कैसे खोलें?
दोस्तों कोई भी प्रोग्राम में काम करने से पहले उस प्रोग्राम को ओपन करना पड़ता है। आप यह Power Point प्रोग्राम को भी उसी प्रकार ओपन कर सकते हैं जैसे माइक्रोसॉफ्ट Word और Excel प्रोग्राम को ओपन करते हैं।
- सबसे पहले आपके Desktop पर स्थित MS Power Point आइकॉन पर माउस के बायीं बटन से दो बार तुरंत तुरंत क्लिक करे।
- स्टार्ट बटन पर क्लिक करे फिर ऑल प्रोग्राम में क्लिक करे और उसके अंदर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में स्थित MS Power Point ऑप्शन में क्लिक करें।
- विंडोज बटन सा साथ R बटन को प्रेस करें। फिर रन डायलॉग बॉक्स में powerpnt लिख कर OK में क्लिक करें।
इसे भी देखें!
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
दोस्तों जैसे ही यह प्रोग्राम ओपन होता है उसमे एक विंडो खुलता है जिसे कई भागों में बांटा गया है। इसे लेआउट भी कहा जाता है। जो आप नीचे देख सकते हैं।
- ऑफिस बटन/ फाइल (Office Button/File) – यह इस प्रोग्राम का पहला और सबसे मुख्य भाग है। यह मेनू बार में सबसे कहले स्थान पर रहता है। इस बटन में पावर पॉइंट में बनने वाली फाइल या स्लाइड से सम्बंधित कई विकल्प मौजूद है। जैसे –
- New
- Open
- Save As
- Close आदि।
- क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar) – यह माइक्रोसॉफ्ट पोवेर्ट पॉइंट का एक विशेष भाग होता है। इसका प्रयोग शॉर्टकट की तरह होता है। इसके द्वारा आप अपने स्लाइड को तुरंत New, Open, Save, Undo, Redo आदि का काम कर सकते हैं। यह Toolbar, रिबन बार के ऊपर या नीचे अपने इच्छानुसार रख सकते हैं। इस क्विक एक्सेस टूलबार की सहायता से आप अपने कामों में तेजी ला सकते हैं।
- टाइटल बार (Title Bar)- यह Title Bar MS Power Point विंडो का सबसे ऊपर का हिस्सा होता है। जहाँ फाइल का नाम को दिखाया जाता है। जब तक कोई फाइल को सेव नहीं करते है तब तक Untitled के नाम से दीखता है। जैसे ही कोई फाइल को Save करते हैं तो उस फाइल का नाम दिखता है। इसके दायीं ओर Minimize, Maximize और Close बटन होता है।
- रिबन बार (Ribbon Bar) – Ribbon Bar MS Power Point विंडो का एक महत्वपूर्ण भाग होता है, जो मेनू बार के ठीक नीचे होता है। इस बार में सभी मेनू के अलग – अलग ऑप्शन मिलते हैं।
- मेनू बार (Menu Bar) – यह Menu Bar टाइटल बार के नीचे होता है। इसे टैब बार भी कहा जाता है। मेनू बार में की संख्या 8 होती है। Home, Insert, Design, Transition, Animation, Slide Show, Review तथा View.
- स्टेटस बार (Status Bar) – Status Bar, MS Power Point प्रोग्राम में स्लाइड या टेक्स्ट एरिया के बिल्कुल नीचे होती है। इस बार में ज़ूम इन/आउट छोटा/बड़ा करने के लिए होता है। इनके अलावे भी कई विकल्प होते हैं। जैसे – Themes, Slide, Language, Slide Number आदि।
- टेक्स्ट एरिया (Text Area) – Text एरिया Power Point का सबसे महत्वपूर्ण भाग है और यह पावर पॉइंट विंडो की सबसे बड़ा और मध्य भाग होता है। इसी क्षेत्र में प्रजेंटेशन का कार्य किया जाता है।
Power Point की विशेषताएं। (Features of Power Point)
- एम एस पावर पॉइंट टूल को प्रयोग करना एम एस वर्ड तथा एम एस एक्सेल की भांति बहुत ही आसान है।
- बहुत सरल तरीके से एम एस पावर पॉइंट की बेसिक सिख कर आप एक नए और आकर्षक तरीके के एनीमेशन ट्रांजीशन तथा स्पेशल इफेक्ट्स के द्वारा प्रजेंटेशन बना सकते हैं।
- एम एस पावर पॉइंट माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट का एक भाग है।
- एम एस पावर पॉइंट में बिल्ट इन एनीमेशन टूल आता है। जिसकी सहायता से आप एलिमेंट्स पर विभिन्न एनीमेशन इफेक्ट्स लगाकर उन्हें मजेदार बना सकते हैं। जिन्हें देखते ही दर्शकों के मुंह से वाफ निकल जाय। इसमें आपको Entry Animation, Exit Animation क्रम से एनीमेशन इफेक्ट्स दिए गए हैं। अर्थात इसमें आप इच्छानुसार एंट्री और एग्जिट की अलग अलग एनीमेशन लगा सकते हैं।
- वीडियो बनाने के सुविधा माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट के माध्यम से आप अपनी स्लाइड को वीडियो में बदल सकते हैं। और उसे वीडियो के रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
इसे भी देखें!
एम एस पावर पॉइंट का उपयोग कहाँ होता है? (Where is Power Point Uses)
- MS Power Point का उपयोग ऑफिस टूल तथा ग्राफिक टूल्स में होती है। इसका उपयोग आप स्लाइड्स को एडिट करने, जोड़ने, हटाने, पिक्चर जोड़ने, एनिमेशन जोड़ने- हटाने, पिक्चर जोड़ने, ट्रांजीशन आदि के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं और प्रेजेंटेशन के साथ-साथ वीडियो बनाने हैंडआउटस तैयार करने, प्रेजेंटेशन नोट्स बनाने जैसे कामों के लिए किया जाता है।
- ऑफिसों में अपनी परफॉर्मेंस दिखाने, फैक्ट्रियों में नए टूल्स की जानकारी देने के लिए तथा उसकी असेंबली प्रक्रिया समझाने के लिए भी Power Point का प्रयोग कर सकते हैं।
आपने क्या सीखा? (What did you learn)
दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपने जाना MS Power Point क्या होता है? माइक्रोसॉफ्ट पावर पॉइंट का ले आउट के बारे में तथा इसकी विशेषताएं और इसका प्रयोग कहां होता है इन सब के बारे में।
इसे भी देखें!
Computer Quiz Mix Part- 3 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 2 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 1 [2021]
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 2 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -2]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 3 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -3]
View Tab kya hai? What is View Tab? Use of View Tab me 2021
Review tab ka use kaise karen.
कंप्यूटर क्या है ? What is computer?
एम एस वर्ड क्या है ? What is MS Word?
एम एस वर्ड में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
एम एस वर्ड में इन्सर्ट टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Word?
Intarnat ka daalya notes daalya
Pingback: MS Excel me Insert Tab ka prayog Use of Insert Tab in Excel. Hindi me [2021] इन्सर्ट टैब का उपयोग कैसे करे - COMPUTER NOTES HINDI
Very good sir
https://prisermed.com/product/Doxycycline.html – buy Doxycycline Online
Pingback: Use of Design Tab in MS Power Point in hindi. MS Power Point me Design
Pingback: MS Power Point me Home Tab ka prayog hindi me
Pingback: Transition Tab