Power Point में Animation Tab का प्रयोग पावर पॉइंट में एनीमेशन टैब का उपयोग [2022]
दोस्तों अब तक हम Microsoft Power Point में Animation Tab का Prayog 2022 के कई टैब जैसे Home Tab, Insert Tab, Design Tab और Transition Tab के बारे में पढ़ चुके हैं। जिसमें Microsoft Power Point में इन टैबों का कैसे प्रयोग करते हैं उसके बारे में जान चुके हैं। अगर अभी तक आप मेरे इन टैबों को नहीं पढ़ें हैं। तो इस पोस्ट के नीचे पहले के सरे पोस्ट की लिंक मैं दे दे रहा हूँ आप उस पर क्लिक करके के देख सकते हैं। आइये अब देखते है Animation Tab के बारे में।
दोस्तों हम सभी अब तक जान चुके हैं की Microsoft Power Point Microsoft कंपनी द्वारा निर्मित की गई एक Application Software है। जिसका उपयोग हम किसी भी चीज का प्रेजेंटेशन बनाने के लिए करते हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टैब है। जिसके द्वारा हम अपने स्लाइड में अलग- अलग तरह के एनीमेशन दाल सकते हैं। और अपने प्रेजेंटेशन को आकर्षक बना सकते हैं। तो दोस्तों अब बिना देर किये आइये चलते हैं। हमारी आज की पोस्ट की ओर और देखते हैं। हमारी आज की नई पोस्ट जिसका नाम है – ANIMATION TAB.
एनीमेशन क्या होता है? (What is Animation Tab?)
दोस्तों जिस तरह आप Transition का उपयोग पुरे Slide में Visual Effect देने के लिए करते हैं। उसी तरह Slide के अंदर आपके Text या Object में अलग अलग Visual Effect देने के लिए आप Animation का प्रयोग करते हैं। जो आपके Text या Object को और ज्यादा आकर्षक बनता है।
MS Power Point जैसे लोकप्रिय Presentation Software को कई तरह के एनीमेशन फीचर्स के साथ तैयार किया गया है, ताकि आप इसके Graphics, Text, Bullets, Title, Image और अन्य Visual Content को Animate करने के लिए विभिन्न विधियों का उपयोग कर सकें। पावर पॉइंट में प्रेजेंटेशन देखने वालों को प्रस्तुति में रूचि महसूस कराने में मदद करता है।
पावर पॉइंट का एनीमेशन टैब (Animation Tab of Power Point)
Animation Tab एक Presentation Tab है और इसके कई समूह हैं। आइये देखते हैं इसके सभी समूह के बारे में एक एक करके।
एनीमेशन टैब के मुख्य रूप से 4 (चार) समूह हैं।
- Preview Group
- Animation Group
- Advanced Animation Group
- Timing Group
Preview Group ( प्रीव्यू समूह) –
इस समूह का उपयोग अपने Slide पर डाले गए Text या Object के Animation को देखने के लिए करते हैं। डाला गया Animation अच्छा लगा तो ठीक नहीं तो उसके स्थान पर New Animation डाला जाता है।
Animation Group (एनीमेशन समूह) –
- Animation Group- यह एक Animation Effect का संग्रह है जहाँ विभिन्न तरह के एनीमेशन डिजाइन दिए गए हैं। इनमे से आप अपने इच्छानुसार Effect डाल सकते हैं।
- Animation Effect- यह एक और आकर्षक तरीका है जिसमे आप अपने Text या Object को अपने Slide के किस ओर से एनिमेट करना चाहते हैं, उसे सेट करने के लिए।
Advanced Animation ( एडवांस्ड एनीमेशन)-
इस समूह के अंदर भी और कई ऑप्शन आते हैं जैसे –
- Add Animation- इस ऑप्शन के माध्यम से एक ही Text या Object में अलग अलग एक से अधिक एनीमेशन जोड़ सकते हैं।
- Animation Pane- यह Text या Object में जोड़े गए एनीमेशन की एक सूची है जिसमें आप अपने Text या Object के सेटिंग को बदल सकते हैं। इसमें आप अपने Object को कैसे प्रदर्शित करना चाहते हैं On Mouse click, After Previous या With Previous, Effect Options आदि सेट कर सकते हैं।
- Trigger- इस Option का उपयोग करके आप एनीमेशन को ट्रिगर कर सकते हैं जैसे किसी Image को Mouse से क्लिक करते हैं तो ये Text Show हो उसके लिए Trigger का उपयोग किया जाता है।
- Animation Painter- इस ऑप्शन का उपयोग एक बार एनीमेशन बन जाने के बाद दुबारा उसी एनीमेशन को फिर से किसी अन्य Text या Object पर लागु करने के लिए किया जाता है। एनीमेशन को एक से अधिक Text या Object पर सेट करने के लिए Animation Painter button पर क्लिक करें। फिर जिस जिस पर Animation को सेट करना है उन सभी पर क्लिक करें।
Timing Group ( टाइमिंग ग्रुप)-
इस टाइमिंग समूह के अंदर कई ऑप्शन है जिससे यह पता चलता है की प्रेजेंटेशन कब चलना है। जैसे –
- Start- इस ऑप्शन का प्रयोग प्रेजेंटेशन को चालू करने के लिए किया जाता है। इसमें तीन ऑप्शन आते हैं- On Click, With Previous और After Previous.
- Duration- इस ऑप्शन का प्रयोग अपने Presentation में Animation को कितने देर तक एनिमेट करना है, इसे सेट कर सकते हैं।
- Delay- इस विकल्प का उपयोग यह निर्देश देने के लिए किया जाता है। की एनीमेशन स्टार्ट होने से पहले कितने देर तक इंतजार करना है।
- Reorder Animation- इसके द्वारा सेलेक्ट किये गए एनीमेशन के क्रम को निर्धारित करने के लिए नीचे दिए गए दो विकल्पों का उपयोग किया जाता है। जिसके द्वारा हम यह निर्धारित करते हैं की पहले कौन सी स्लाइड को चलाना है।
- Move Earlier- Object को अपने बर्तमान स्थिति से पहले चलाने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग करते हैं।
- Move Later- Object को अपने बर्तमान स्थिति के बाद में चलाने के लिए इस ऑप्शन का प्रयोग करते हैं।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों आज की पोस्ट में हमने सीखा एनीमेशन टैब के बारे में विस्तार से। इसमें एनीमेशन टैब समूह के सभी ऑप्शन के बारे में अलग अलग सीखा। इसमें हमने देखा किस समूह से क्या काम कर सकते हैं। आशा करता हूँ मेरी आज की पोस्ट आपको बहुत अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा हो तो कमेंट जरूर करें और कोई सुझाव या शिकायत हो तो भी कमेंट करें।
मेरी पीछे की पोस्ट
A to Z Keyboard Shortcut key [2022]
Transition Tab kya hai MS Power Point Hindi me 2021
Use of Design Tab in MS Power Point in हिंदी [2021] What is Design Tab in MS Power Point
Insert Tab in Power Point, पावर पॉइंट में इन्सर्ट टैब का उपयोग [2021]
कंप्यूटर क्या है ? What is computer?
एम एस वर्ड क्या है ? What is MS Word?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 2 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -2]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 3 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -3]
Pingback: Microsoft Power Point me View Tab ka upyog karna [2022]
Pingback: 3vehicles