What is Transition Tab in MS Power Point
एम एस पावर पॉइंट में ट्रांजीशन टैब क्या है?
दोस्तो नमस्कार
हम पिछली पोस्ट में MS Power Point के बारे में पढ़ चुके हैं। जिसमें MS Power Point के अब तक के तीन Tab Home Tab, Insert Tab और Design Tab के बारे में पढ़ चुके हैं।
इसमें हमलोग अब तक देख चुके हैं कि MS Power Point एक प्रेजेंटेशन प्रोग्राम हैं। जिसमे अलग-अलग Slide में अलग-अलग तरह के Themes Design डाल सकते हैं। अगर आप मेरी पीछे की पोस्ट नहीं देखें हैं तो इस पोस्ट के नीचे लिंक दी गई है। जहाँ आप क्लिक करके सीधे उस Tab पर जा सकते हैं।
दोस्तों आज हम सीखेंगे MS Power Point के ही एक बहुत ही खास Tab के बारे में जिसका नाम हैं – “Transition Tab”
इसके द्वारा हम सीखेंगे अपने Slide पर अलग-अलग Transition कैसे डालते हैं। उस पर टाइमिंग कैसे डालते हैं? इन सबके बारे में विस्तार से सीखेंगे। तो दोस्तों बिना देर किये आइये चलते हैं हमारी आज की पोस्ट Transition Tab क्या है में।
दोस्तों Transition Tab क्या है?
Transition अर्थात गति – MS Power Point के Slide में गति डालने या उस पर प्रभाव डालने के लिए Transition का उपयोग किया जाता है। दोस्तों जब हम किसी विषय में प्रेजेंटेशन तैयार करते हैं, तो कई स्लाइडों की आवश्यकता पड़ती है। तब हम प्रत्येक स्लाइड को किस तरह से प्रस्तुत कराना है यह Transition के द्वारा निर्धारित करते हैं। इसमें बहुत सारी अलग-अलग तरह की Transition उपलब्ध है। हम अपनी इच्छानुसार Transition अपने Slide पर डालते हैं। इसमें Transition की गति को सेट कर सकते हैं। प्रत्येक स्लाइड में साउंड लगा सकते हैं। Transition Tab के प्रयोग के लिए इसके मुख्य रूप से तीन Groups दिए गए हैं। आइये एक-एक करके देखते हैं –
Transition Tab के समूह और उसके कार्य
- Preview
- Transition To This Slide
- Timing
Preview ( प्रीव्यू) –
इस कमांड के उपयोग से हम अपने स्लाइड पर किसी ट्रांजीशन का प्रयोग किये हैं, तो वह किस प्रकार कार्य कर रहा है उसे देखने के लिए इसका प्रयोग करते हैं।
Transition To This Slide (ट्रांजीशन टू दिस स्लाइड) –
इस ग्रुप्स के अंदर और कई ऑप्शन्स आते हैं जैसे –
- Transition Gallery (ट्रांजीशन गैलरी) – इसमें एक स्लाइड या प्रेजेंटेशन में सभी स्लाइड के लिए अलग-अलग ट्रांजीशन डालने के लिए इसमें ट्रांजीशन का समूह दिया गया है। जिसमे से हम अपने इच्छानुसार ट्रांजीशन का चुनाव कर सकते हैं।
- Effect Options (इफेक्ट ऑप्शन) – आपके द्वारा चुने गए ट्रांजीशन में अलग-अलग इफेक्ट को बदलने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। इसमें हम अपने स्लाइड की ट्रांजीशन की दिशा को चुन सकते हैं।
Timing ( टाइमिंग) –
इस ग्रुप में भी कई ऑप्शन्स आते हैं –
- Sound (साउंड) – इस कमांड का उपयोग ट्रांजीशन इफेक्ट में ध्वनि डालने के लिए किया जाता है। इसमें अलग-अलग तरह के साउंड की सूची है जिसमे से हम अपने पसंद के अनुसार साउंड चुनते हैं। इसमें सेट करने से पहले साउंड इफेक्ट सुनने के लिए माउस पॉइंटर को एक-एक करके साउंड सूची में ले जाते हैं। फिर जो अच्छा लगता है उस पर क्लिक कर सेट कर लेते हैं।
- Duration (समयावधि) – इस विकल्प से अपने स्लाइड पर इफेक्ट कीटने देर तक चलाना है, उसे सेट करता हैं।
- Apply to All ( अप्लाई टू ऑल) – इस विकल्प के द्वारा एक ही तरह के ट्रांजीशन इफेक्ट्स को सभी स्लाइड में लागू काने के लिए किया जाता है।
Advance Slide ( एडवांस स्लाइड) –
इस विकल्प का उपयोग अपने स्लाइड को दूसरी स्लाइड में ट्रांजीशन कैसे करना है। इसके लिए किया जाता है। जैसे –
- On Mouse click- इस ऑप्शन के माध्यम से जब तक माउस से कहीं पर भी क्लिक नहीं करेंगे। तब तक अगली स्लाइड ट्रांजीशन शो नहीं करेगा। अर्थात जब माउस से क्लिक करेंगे तब दूसरी स्लाइड से ट्रांजीशन खुलेगी।
- After – इसका उपयोग जब हमारे पास दो या दो से अधिक स्लाइड होता है, तो इसके बीच इस आफ्टर ऑप्शन का प्रयोग होता है। अर्थात जब यह ओप्शस सक्रिय करेंगे तो पहली स्लाइड प्रस्तुत होने के बाद स्वतः दूसरी स्लाइड फिर तीसरी स्लाइड, फिर चौथी स्लाइड। इस तरह से लगातार आगे बढ़ती रहेगी।
आपने क्या सीखा?
दोस्तों आज की पोस्ट में हम सीखे ट्रांजीशन क्या होता है? यह स्लाइड पर कैसे लगाया जाता है। और यह कैसे कार्य करता है। इन सभी के बारे में विस्तार पूर्वक। आशा करता हूँ मेरे द्वारा दी गई आज की यह पोस्ट आपको अच्छी लगी होगी। अगर आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कृपया कमेंट करके बताये।
धन्यवाद!
इसे भी देखें!
Computer Quiz Mix Part- 3 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 2 [2021]
Computer Quiz Mix Part- 1 [2021]
एम एस एक्सेल में होम टैब क्या है ? What is Home Tab in MS Excel?
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 1 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -1]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 2 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -2]
कंप्यूटर क्विज एम एस वर्ड पार्ट – 3 [COMPUTER QUIZ MS WORD PART -3]
View Tab kya hai? What is View Tab? Use of View Tab me 2021
Review tab ka use kaise karen.
Pingback: MS Excel me Formula ka Upyog kaise karen [2022]
Pingback: Microsoft Power Point me View Tab ka upyog karna [2022]
Pingback: What is Operating System types of operating system 2022
Pingback: Excel me Count, IF, Maximum, Minimum ka prayog Hindi Me
Pingback: What is History of Computer Hindi me - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Operating System Kya hai? Operating System ka Upyog Part 2 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Microsoft Power Point me Review Tab ka upyog karna HIndi Me [2022] - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Microsoft Power Point में Animation Tab का प्रयोग 2022 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: What is Memory of Computer? - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: New Computer GK Part 14 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Types of Computer - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: MS Word Quiz- 1 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: WAHT IS COMPUTER? - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Computer GK (MCQ) 15 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: What is Personal Computer (P C) [2022] - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: Principles of Computing [Computer ki karya padhati] 2022 - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: How to Use Keyboard of Computer - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: How to Use of Mouse Mouse ka prayog kaise kare - COMPUTER NOTES HINDI
Pingback: 2parameter